फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: UP के रहने वाले तीन लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया, तीनों गैस चूल्हा कारीगर हैं

Thu, 12 Oct 2023 12:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

राजस्थान के जैसलमेर जिले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन लोगों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया है। ग्रामीणों के मुताबिक, तीनों संदिग्ध लग रहे थे, ऐसे में उन लोगों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।
 
विज्ञापन
तीनों पुलिस के हवाले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसलमेर में सरहदी गांव बीदा के ग्रामीणों ने सरहदी इलाके में घूमते तीन लोगों को पकड़ा है। तीनों गैस के चूल्हे आदि बनाने के कारीगर हैं। ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर सम थाना पुलिस को सौंप दिया। अब सम थाना पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस थाना सम से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए तीनों लोगों को धारा-151 में पकड़ा गया है। तीनों ही उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ये गैस के चूल्हे आदि रिपेयर करने का काम करते हैं। बीदा गांव के ग्रामीणों ने गांव में घूम रहे संदिग्ध लग रहे तीनों से पूछताछ की और सम थाना पुलिस को सौंपा।

सम थाना प्रभारी ऊर्जा राम ने बताया कि बुधवार देर शाम बीदा गांव के ग्रामीण तीन लोगों को पकड़कर थाने लाए। इनमें से दो लोग पिता-पुत्र हैं और एक अलग व्यक्ति है। पकड़ा गया हारुन (47) पुत्र इलियास निवासी उबालपुर, उत्तर प्रदेश, अनस खान (21) पुत्र हारून खान और साहिल खान (33) पुत्र काले खान निवासी हाथरस, उत्तर प्रदेश का निवासी है। तीनों को सम थाने लाया गया, जहां तीनों को पूछताछ की गई।
विज्ञापन


तीनों ही गैस चूल्हे आदि रिपेयरिंग करने का काम करते हैं। संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने पकड़कर सम थाना पुलिस को सौंपा है। सम थाना पुलिस ने तीनों के पास से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की है। तीनों को धारा-151 में पकड़ा है और पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें