फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: राहुल गांधी के लिए आसान नहीं होगा सचिन पायलट  को खारिज कर पाना

Wed, 12 Dec 2018 07:42 PM IST
शशिधर पाठक, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : Twitter @SachinPilot
विज्ञापन
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी तेज हो गई है। सचिन पायलट यह मौका खोना नहीं चाहते और पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत इसे आखिरी पारी बताकर अवसर तलाश रहे हैं। अशोक गहलोत की वकालत करने वाले नेता इसके लिए 2016 के लोकसभा चुनाव को अहम मान रहे हैं। वहीं सचिन पायलट के समर्थक भी अब मुखर होना शुरू हो रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद सचिन पायलट के पक्ष में बताए जा रहे हैं। इसके पीछे राहुल के करीबियों का तर्क है कि युवा नेता को अवसर देकर भविष्य की लीडरशिप के काम को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

सचिन ने की है कड़ी मेहनत

राजस्थान में पार्टी के लिए सचिन पायलट ने काफी कड़ी मेहनत की है। उन्होंने न केवल खुद को क्षेत्रीय नेता की छवि से बाहर निकाला है, बल्कि वसुंधरा राजे सरकार के खिलाफ लहर को भी पार्टी के पक्ष में भुनाया। बताते हैं सचिन को राजस्थान में खुला मैदान देने के लिए ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए पार्टी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। कांग्रेस के राजस्थान के वरिष्ठ केन्द्रीय नेताओं में भी दो पायलट के पक्ष में हैं। सचिन की दावेदारी को देखते हुए साफ लग रहा है कि उन्हें खारिज कर पाना कांग्रेस हाईकमान के लिए बहुत आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें