फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Vidhan Sabha: भाजपा विधायक बोले- लक्ष्मीनारायणजी के मंदिर से हटाया जाए मजार, विधानसभा में हंगामा

Mon, 14 Mar 2022 06:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि जयपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर पर देवस्थान विभाग की लापरवाही से मजार बना दी गई। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कौन सा मंदिर है, जिस पर मजार है। हालांकि, पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने इस मामले को अफवाह बताया था। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक अशोक लाहोटी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में सोमवार को मंदिर पर बनी मजार हटाने को लेकर हंगामा हो गया। अनुदान मांगों पर बहस के दौरान भाजपा विधायक अशोक लाहोटी ने कहा कि जयपुर के लक्ष्मीनारायण मंदिर पर देवस्थान विभाग की लापरवाही से मजार बना दी गई। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कौन सा मंदिर है, जिस पर मजार है। विवाद के बाद शिव मंदिर को एक दिन खुलवाया गया और फिर पूजा कर बंद कर दिया। मंदिर देवस्थान का है और चाबी पुलिस लेकर चली गई। 

विज्ञापन


भाजपा विधायक लाहोटी ने कहा कि मंदिर की छत पर हरा रंग पोत कर मजार बनाने से भाईचारा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मंदिर को फिर खुलवाया जाए और मजार को हटवाया जाए। लाहोटी का भाषण खत्म होने के बाद भाजपा विधायक मदन दिलावर ने हंगामा शुरू कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष के उन्हें शांत कराया। 

पुलिस कमिश्नर आनंद ने कहा था- मंदिर है मंदिर ही रहेगा 

इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने कहा था कि बड़ी चौपड़ पर लक्ष्मीनारायणजी का मंदिर और वही मंदिर ही रहेगा। उन्होंने बताया था कि यह मंदिर देवस्थान विभाग के अंतर्गत है। उन्होंने बताया था कि सोशल मीडिया पर मंदिर परिसर में दूसरे धर्म का धार्मिक स्थल बनाने की झूठी अफवाह फैलाई जा रही थी। ऐसे लोगों के खिलाफ माणक चौक थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था। मंदिर के पुजारी सत्य देव ने बताया था कि लक्ष्मीनारायण मंदिर के बाहर श्रीविचित्रेश्वरजी शिव मंदिर है और इस मंदिर में भी भगवान की नियमित पूजा होती है।
विज्ञापन

पुलिस ने दो आरोपियों को किया था गिरफ्तार

जानकारी के अुनसार 31 जनवरी को लक्ष्मीनारायणजी मंदिर में दूसरे धर्म का धार्मिक स्थल बनाने का झूठा वीडियो बनाने के मामले में भारत शर्मा सहित नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इन पर आरोप है कि इन लोगों ने झूठा वीडियो बनाकर माहौल बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था।  इस मामले में नीरंजन शर्मा और गौरव टेकवानी को गिरफ्तार भी किया गया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें