वसुंधरा राजे ने की स्कूटी की सवारी
- फोटो : अमर उजाला
तीन दिन के उदयपुर संभाग दौरे पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से सोमवार को डूंगरपुर ज़िले के चितरी गांव में स्कूटी योजना से लाभान्वित बालिका अर्पिता पाटीदार, मधु दमामी और चंदा डोडियार ने मुलाकात की। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बीजेपी सरकार के अपने पिछले कार्यकाल के दौरान वसुंधरा राजे ने राजस्थान में स्कूटी योजना शुरू की थी। योजना के तहत ही ये स्कूटी बांटी गई थी, जिस पर राजे ने सवारी की।
योजना की तीनों लाभान्वित बालिकाओं अर्पिता पाटीदार, मधु दमामी और चंदा डोडियार ने पूर्व सीएम राजे को गर्ल्स एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए आभार जताया। साथ ही अर्पिता ने वसुंधरा राजे से आग्रह किया कि वह उनके साथ स्कूटी योजना में मिली उसकी स्कूटी पर बैठकर सफ़र करें तो राजे ने बालिका का मान रखने के लिए चितरी गांव में जहां वे रुकी हुई थीं, वहां से अपनी गाड़ी तक का सफ़र स्कूटी पर बैठ कर तय किया।
उदयपुर रवाना होने के दौरान रास्ते में स्वागत...
इसके बाद पूर्व सीएम राजे उदयपुर के लिए रवाना हुईं तो रास्ते में उनका कई जगह ज़ोरदार स्वागत हुआ। उदयपुर में ही वसुंधरा राजे आज नाइट स्टे करेंगी। मंवलवार सुबह 10:40 बजे फ़्लाइट से वह उदयपुर से उड़ान भरेंगी। सुबह 11:45 बजे उनका जयपुर लौटने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वसुंधरा राजे रविवार को बेणेश्वर धाम पहुंची थीं। जहां उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर आदिवासी समाज के विशेष मेले में हिस्सा लिया।