फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा जुलूस पर हुए पथराव के बाद राजस्थान के मालपुरा कस्बे में कर्फ्यू

Wed, 09 Oct 2019 10:27 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान के टोंक जिले के मालपुरा कस्बे में प्रशासन ने बुधवार को सुबह छह बजे से कर्फ्यू लगा दिया है। मंगलवार शाम दशहरा जुलूस के दौरान पथराव के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। 

विज्ञापन

 

वहीं, बुधवार तड़के सुबह रावण का पुतला फूंका गया। बताया जा रहा है कि दशहरा जुलूस जब आरएसी चौकी के पास से गुजर रहा था तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया जिससे भगदड़ मच गई। 

इस बात से नाराज होकर लोगों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके इस धरना प्रदर्शन में मालपुरा के विधायक कन्हैयालाल भी मौजूद रहे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मंगलवार को रावण दहन भी नहीं होने दिया। इनका कहना था कि जब तक पथराव करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक रावण दहन नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


हालात को देखते हुए प्रशासन ने नगरपालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर सुबह साढ़े चार बजे रावण दहन कर दिया और सुबह छह बजे से कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई है। हालांकि इसके बाद भी विधायक समेत प्रदर्शनकारी धरने पर बैठे हुए हैं। 

टोंक जिले में स्थित मालपुरा कस्बा बेहद संवेदनशील माना जाता है जहां पहले भी दो समुदायों के बीच छोटे-बड़े विवाद हो चुके हैं। कई बार इन विवादों ने गंभीर रुख भी ले लिया है। 

पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने छह-सात लोगों को हिरासत में लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मामले की गंभीरता देखते हुए जयुपर से अतिरिक्त पुलिस बल भी मंगा लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें