फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: खेलते समय कार में लॉक हो गईं तीन बच्चियां, दम घुटने से मौत

Thu, 15 Apr 2021 01:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी,जयपुर

सार

  • मृतक बच्चियों की पहचान देवांशी, वैष्णवी और हिना के तौर पर की गई
  • तीनों की उम्र 5 साल के करीब थी और वे आपस में सहेलियां थीं
विज्ञापन
girl - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक घटना में तीन बच्चियों की मौत हो गई। तीनों बच्चियां घर के बाहर खड़ी कार में खेल रही थीं। इसी दौरान गलती से कार का दरवाजा लॉक हो गया और तीनों की दम घुटने से मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, यह घटना रूपवास थाना क्षेत्र के कांदोली गांव में घटी। मृतक बच्चियों की पहचान देवांशी, वैष्णवी और हिना के तौर पर की गई। तीनों की उम्र 5 साल के करीब थी और वे आपस में सहेलियां थीं। 

इसी दौरान उनकी बेटी देवांशी कार की चाभी ले आई और अपनी सहेलियों वैष्णवी व हिना के साथ कार के अंदर खेलने लगी। गलती से उन्होंने दरवाजा लॉक कर लिया। कार में ऑक्सीजन की कमी के कारण तीनों बेहोश हो गईं।
विज्ञापन


कई घंटे बाद सत्संग खत्म होने पर परिजनों ने देवांशी को गायब पाकर तलाशना शुरू किया तो वे तीनों कार के अंदर बेहोश मिलीं। तत्काल दरवाजा खोलकर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने तीनों की मौत दम घुटने के कारण होने की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें