फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

चोरी के आरोप में 3 दलित युवकों को नंगा कर बरपाया कहर, छह गिरफ्तार

Wed, 06 Apr 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
इस कदर नग्न कर की गई दलित युवकों की पिटाई - फोटो : hindustan times
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ के एक गांव में तीन दलित लड़कों को नंगा करके इस कदर पीटा गया कि देखने वालों की रूह कांप उठे। कुछ युवक उन्हें सरेआम पीटते रहे और तीनों युवक दर्द से चीखते रहे लेकिन कोई उन्हें बचाने नहीं आया। 


पिटने वाले दलित लड़कों पर आरोप था कि उन्होंने एक बाइक चुराई है। इस बर्बरता की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलेट ने राजस्थान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि दलितों पर अत्याचार के इस तरह के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं और सरकार इन्हें रोकने के पर्याप्त प्रयास नहीं कर रही है।


वहीं सरकार का कहना है कि ये लड़के जिस विशेष दलित समुदाय के हैं, उसे समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश हो रही है। 
विज्ञापन

पुलिस ने छह लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पुलिस जीप में बैठे नग्न कर पीटे गए दलित युवक
मामला बीते शनिवार का है, चित्तौडगढ़ के लक्ष्मीपुरा गांव में 15 से 18 साल के तीन दलित लड़कों को बंधक बनाकर कुछ लोगों ने मारपीट की थी। युवकों पर आरोप था कि तीनों लड़कों ने एक बाइक चुराई थी। इसके बाद भीड़ ने तीनों युवकों को नंगा करके एक पेड़ से बांध दिया और जमकर पीटा। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों लड़कों को उनके चंगुल से छुड़ाया था। चित्‍तौगढ़ के एसपी परसन्ना खामासेरा ने बताया कि मामले में मंगलवार को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि पकड़े गए दलित छात्र भी लक्ष्मीपुरा से 30 किलोमीटर दूर दूध तलाई गांव के रहने वाले हैं। कंजर बिरादरी के ये युवक आमतौर पर गांव देहात के बाहरी इलाकों में रहते हैं। पुलिस के अनुसार तीनों पूर्व में भी आपराधिक गति‌विधियों में लिप्त रहे हैं। दो के खिलाफ चार्जशीट भी दायर हो चुकी हैं। 

हमने इनकी निशानदेही पर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इनमें से दो लड़के नाबालिग हैं जिन्हें सुधार गृह भेजा जाएगा। वहीं इनकी पिटाई करने वाले लोगों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें