फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाते छह गिरफ्तार, तीन लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन जब्त

Sun, 23 Apr 2023 11:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार पकड़ा गया है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे तीन लैपटॉप और 12 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
चित्तौड़गढ़ में पुलिस के हत्थे चढ़े ऑनलाइन सट्टा खिलाते आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ की  गंगरार थाना पुलिस ने फर्जी आईडी बनाकर ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, एक डोंगल और एक लैपटॉप चार्जर जब्त किया है। जब्त लेपटॉप में लाखों का हिसाब मिला है। पेड़ के नीचे खुले में बैठकर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते पकड़े गए आरोपियों में एक मध्यप्रदेश और पांच चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं। चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि थानाधिकारी शिवलाल मीणा को सूचना मिली थी कि मेडी खेडा रेल्वे फाटक के पास पांच-छह लड़के बड़े लेवल पर लेपटॉप एवं मोबाईल पर अन्य व्यक्तियों की आईडी बनाकर सट्टा खिला रहे हैं। 

विज्ञापन


सूचना पर एसएचओ शिवलाल के नेतृत्व में एएसआई अमी चंद मीणा, हैड कॉन्स्टेबल विक्रमसिंह और कॉन्स्टेबल बलवीर, भरत व भैरूलाल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां पेड की छांव में छह लड़के लेपटॉप और मोबाइल से चैटिंग करते दिखे। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। टीम ने उन्हें घेरकर कमलेश जाट पुत्र गोटुलाल (23), मुकेश जटिया पुत्र बद्रीलाल (19), नीमच का राहुल गाडरी पुत्र लक्ष्मीनारायण पाल (19), अजय वैष्णव (22) और हेमंत कुमार पायक (24) और विनोद जाट (22) को गिरफ्तार कर लिया।

इस तरह चलाते थे ऑनलाइन सट्टा
आरोपियों ने बताया कि लैपटॉप पर चल रही वेबसाइट मोबाइल पर नहीं चलती है। मोबाइल ग्रुप लैपटॉप पर नहीं चलता है। रेड्डी अन्ना ग्रुप की मास्टर आईडी से क्लाइंट आईडी पासवर्ड बनाकर ग्राहकों को आईडी पासवर्ड दिया और उनसे ऑनलाइन रुपये जमा कराए। इस पर उन्हें क्लाइंट आईडी में रिचार्ज किया जाता है। उसके बाद ग्राहकों द्वारा स्वयं की क्लाइंट आईडी से लाइव गेम खेलते हैं। जब्त लैपटॉप में क्लाइंट के भेजे रुपये को चेक कर रिसीव करने, क्लाइंट की पेमेंट स्लीप के आधार पर उसका आईडी नाम प्राप्त करने, क्लाइंट के रुपयों की रसीद व आईडी के आधार पर क्लाइंट को कॉइन जोड़ने, पेमेंट करने, प्राप्त करने की एंट्री की जाती थी। लाखों रुपए का हिसाब मिला है।  
विज्ञापन


आरोपियों को धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और जुआं एक्ट में गिरफ्तार किया 
ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त तीन लेपटॉप, एक जियो का डोंगल, लैपटॉप चार्जर डेल कंपनी और 12 मोबाइल फोन को जब्त कर आरोपियों को धोखाधड़ी, आईटी एक्ट और जुआं अधिनियमन का अपराध पाया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें