फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राजसमंद के गांव मोलेला में बनेगा शिल्पग्राम, सीएम गहलोत ने 2.55 करोड़ रुपये किए मंजूर

Thu, 01 Jun 2023 12:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

मिट्टी से लोक देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाने में अंतर्राष्ट्रीय पहचान रखने वाले मोलेला गांव में अब शिल्पग्राम (शिल्पबाड़ी) की स्थापना होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसकी स्थापना और अन्य कार्यों के लिए 2.55 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। यह गांव खमनोर तहसील में स्थित है।
 
विज्ञापन
मोलेला में बनेगा शिल्पग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम अशोक गहलोत के निर्णय से मोलेला के शिल्पकर्मी अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन कर बिक्री कर सकेंगे। यहां अपने कौशल से भावी पीढ़ियों को भी प्रशिक्षित कर सकेंगे। इससे युवाओं में कला के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शिल्पबाड़ी में सेमिनार हॉल, प्रदर्शनी हॉल, कैफेटैरिया और अन्य सुविधाएं भी विकसित होंगी।

विज्ञापन


यहां के मृण शिल्पकार लोक देवी-देवताओं का माटी में रूपांकन करते हैं। इन्हें मेवाड़ के साथ ही गुजरात और मध्यप्रदेश की सीमाओं के आदिवासी गांवों के लोग खरीदते हैं। वे गांव के देवरों में विधि-विधान से स्थापित कर धार्मिक परम्परा का निर्वाह करते हैं। इनकी खरीद अब घरों में सजावट के लिए भी हो रही है। बदलते परिवेश में कलाप्रेमियों की इच्छाओं के अनुसार कलाकारों ने आधुनिक कलाकृतियां गढ़ना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए टेराकोटा कला...
टेराकोटा कला राजस्थान की प्रसिद्ध हस्तकलाओं में से एक है। लाल मिट्टी को पकाकर सजावटी सामान बनाने की कला टेराकोटा कला कहलाती है। मिट्टी की फड़ और मांदल नामक वाद्य यंत्र का निर्माण मोलेला में होता है। उल्लेखनीय है कि मोलेला गांव के शिल्पकार देश-दुनिया में कला की छाप छोड़ चुके हैं। इन्हें पद्मश्री सहित राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें