तालाब में कम पानी की वजह से मरीं मछलियां
- फोटो : ANI
राजस्थान में जोधपुर के सोयला गांव में एक तालाब में बड़ी तादाद में मछलियां मरी हुई पाई गई हैं। तहसीलदार ने कहा कि अभी तक बारिश नहीं हुई है, इसलिए जल स्तर नीचे चला गया और मछलियां मर गईं। हमने प्रत्येक व्यक्ति 300 रुपये के योगदान के बाद पानी के टैंकर की व्यवस्था की है। पानी को तालाब में स्थानांतरित किया जा रहा है, ताकि जो मछलियां बची हैं वो जीवित रह सकें।