फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दौसा में पायलट ने कहा- समय बड़ा बलवान है, सरकार को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना ही पड़ेगा

Mon, 11 Sep 2023 05:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सोमवार को दौसा जिले में आते ही प्रियंका गांधी की टोंक के निवाई में हुई सभा को लेकर कहा, बीते दिन प्रियंका गांधी की सभा बहुत कामयाब रही। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जनता को फैसला करना पड़ेगा कि सरकार कौन सी ठीक है।
विज्ञापन
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचिन पायलट के दम पर चुनाव जीते नेता सचिन की खिलाफत करने के बाद अब चुनाव के समय वापस सचिन का साथ लेने की बात कर रहे हैं। मीडिया के इस सवाल के जवाब में सचिन पायलट ने कहा है कि समय बड़ा बलवान होता है। जनता केंद्र से सवाल पूछ रही कि पिछले नौ साल के कार्यकाल में उन्होंने क्या किया?

विज्ञापन


केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पायलट ने कहा, जनता आज केंद्र सरकार से सवाल पूछ रही है कि पिछले नौ साल के कार्यकाल में उन्होंने क्या किया? नारे दिए, नोटबंदी की, उद्योग बंदी की, किसानों को परेशान किया, जैसे सवाल हैं, जो अब जनता पूछ रही है। बांदीकुई जाते समय सचिन पायलट कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन और स्वागत लेने के लिए दौसा रुके। जहां उन्होंने राजस्थान सरकार का साढे चार साल का कार्यकाल संतोषप्रद बताया। लेकिन राजस्थान सरकार को सलाह भी दी है कि कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना ही पड़ेगा।

भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर बोलते हुए सचिन पायलट ने कहा है कि भाजपा ने कुछ दिन पूर्व जनाक्रोश यात्रा निकाली थी, जिसमें लोगों ने देखा कि उस यात्रा में कल भाजपाइयों का आक्रोश था, लेकिन जनता तो आई ही नहीं। यह लोग सदन के अंदर और सदन के बाहर जनता को साथ लिए बिना ही काम कर रहे हैं, उसके बाद भी भाजपाइयों को लगता है कि जनता उनको वोट करें। ये उनकी गलत सोच है, इसलिए मुझे लगता है कि राजस्थान में वापस कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


जी-20 सम्मेलन में खरगे को भी बुलाना चाहिए था
जी-20 सम्मेलन पर सचिन पायलट ने कहा है कि यह तो देश का कार्यक्रम है। किसी पार्टी का नहीं है। हम तो चाहते हैं कि हमारा देश सबसे शक्तिशाली बने, दुनिया में हमारे देश का नाम हो। जी-20 सम्मेलन में जिस तरह राज्य के मुख्यमंत्रियों को बुलाया था, उसी तरह कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बुलाया जाता, तो उन्हें और भी ज्यादा अच्छा लगता।

लड़की हूं लड़ सकती हूं, प्रियंका गांधी के नारे पर जनरल वीके सिंह के कटाक्ष पर सचिन पायलट ने कहा, राजस्थान में महिला अपराध उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से ज्यादा नहीं है। लेकिन मौका चुनाव का है, इसलिए अब यह लोग कुछ भी कह सकते हैं। जबकि सच्चाई यह है कि राजस्थान में महिलाओं पर जुर्म करने वाले अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई होती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें