फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur News: प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल लाते समय मौत, गांव से निकलते ही कीचड़ में फंसा वाहन

Mon, 11 Sep 2023 05:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर जिले में प्राइवेट एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल लाते समय मौत हो गई। गांव से निकलते ही कीचड़ में एंबुलेंस फंस गई और समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई। ऐसे में मृतक के परिजनों ने रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
शव रखकर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में उद्योग नगर थाना क्षेत्र के गांव नगला माना में सोमवार सुबह गंभीर हालत होने पर मरीज की जान बचाने के लिए बुलाई गई एक प्राइवेट एंबुलेंस खुद कीचड़ के रास्ते में फंस गई और जाम हो गई। एंबुलेंस में फंस जाने से उसी में मरीज की मौत हो गई।

विज्ञापन


मरीज की मौत होने पर गुसाए ग्रामीणों ने मथुरा-भरतपुर मार्ग को जाम कर दिया और मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने गांवों की सड़क को जल्द बनवाने और मृतक को राजस्थान सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों की बात मानकर जाम को खोल दिया गया।

ग्रामीण विकास फौजदार ने बताया कि उद्योग नगर थाना क्षेत्र में स्थित गांव माना भरतपुर-मथुरा राजमार्ग से 700 मीटर अंदर है। लेकिन स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन के द्वारा आजादी के 76 वर्ष पूरे होने के बावजूद भी अभी तक इस रास्ते का निर्माण नहीं करवाया है। ग्रामीणों को इस कीचड़ नुमा रास्ते से प्रतिदिन आवागमन में परेशानी होती है। सोमवार सुबह पूरन सिंह पुत्र भूरी सिंह जो सांस की बीमारी से ग्रसित था, जिसकी हालत गंभीर होने पर निजी एंबुलेंस के सहयोग से जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे। तभी कीचड़ के रास्ते में एंबुलेंस का पहिया धंस गया और काफी प्रयास के बाद भी नहीं निकल सका।
विज्ञापन


अधिक समय होने पर मरीज की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने भरतपुर-मथुरा राजमार्ग को जाम कर दिया। मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को राजस्थान सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और गांव के रास्ते को बनवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम कार्रवाई के लिए आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां मेडिकल बोर्ड के द्वारा मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया गया और शव परिजनों को पुलिस ने सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें