फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के दो तीरंदाज खेलेंगे ‘पैरा एशियन वर्ल्ड चैम्पियनशिप’, बीकानेर के श्यामसुंदर और धन्नालाल सेलेक्ट

Tue, 04 Apr 2023 05:31 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के दो तीरंदाज इस बार पैरा एशियन गेम्स, वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। भारतीय तीरंदाजी टीम के सलेक्शन के लिए सोनीपत में हुए ट्रायल में प्रदेश के श्यामसुंदर स्वामी और धन्नाराम गोदारा का सलेक्शन किया गया है।
विज्ञापन
पैरा एशियन वर्ल्ड चैम्पियनशिप की भारतीय तीरंदाजी टीम में बीकानेर के श्यामसुंदर और धन्नाराम सलेक्ट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरा एशियन गेम्स वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हरियाणा के सोनीपत में आयोजित हुई ट्रायल में भारतीय तीरंदाजी टीम का चयन किया गया है। इसमें राजस्थान के दो तीरंदाजों श्यामसुंदर स्वामी और धन्नाराम गोदारा ने जगह बनाई है। ये दोनों बीकानेर में प्रैक्टिस करते हैं। ट्रायल में श्यामसुंदर स्वामी कंपाउंड कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। श्याम सुंदर ने कंपाउंड कैटेगरी में दूसरे स्थान पर रहकर टीम में अपना स्थान पक्का किया है।
विज्ञापन




श्याम सुंदर पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भारत को दिला चुके सिल्वर मेडल

ट्रायल के आधार पर एशियन गेम्स वर्ल्ड चैंपियनशिप और वर्ल्ड रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट के लिए टीम तय की गई है। श्याम सुंदर ने फाइनल ट्रायल में खेलते हुए कड़े मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले एलिमिनेशन राउंड में 3 मैच अपने नाम किए, फिर दूसरे एलिमिनेशन राउंड में दो मैच जीतकर अपनी जगह पक्की की। राजस्थान तीरंदाजी संघ के महासचिव सुरेंद्र गुर्जर ने बताया कि श्याम सुंदर पहले भी एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह पिछले साल आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत को सिल्वर मेडल भी दिलवा चुके हैं। साल 2020 के टोक्यो पैरा ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले श्यामसुंदर ने कई अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम किए हैं। भारत और टीम को उम्मीद है कि इस बार श्यामसुंदर ओलंपिक क्वालीफाई करने में फिर से कामयाब होंगे।

दोनों खिलाड़ियों के सलेक्शन पर राजस्थान तीरंदाजी संघ ने जताई खुशी

तीरंदाजी कोच अनिल जोशी ने बताया कि श्यामसुंदर के अलावा राजस्थान के रिज़र्व कैटेगरी के खिलाड़ी धन्नाराम गोदारा ने पहले स्थान पर रहकर टीम में अपना स्थान बनाया है।  श्यामसुंदर स्वामी और धन्नाराम गोदारा दोनों ही बीकानेर जिले में तीरंदाजी की प्रैक्टिस करते हैं। अनिल जोशी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का पैरा एशियन गेम्स वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए  भारतीय तीरंदाजी टीम सलेक्शन होने पर राजस्थान तीरंदाजी संघ के राजेंद्र जोशी, केके जाधम,  दीपेंद्र सिंह, संजीव गौड़ समेत तीरंदाजी से जुड़े कई खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और खेल प्रशंसकों ने खुशी व्यक्ति की है। इन दोनों ही खिलाड़ियों से भारत को बहुत उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें