फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थानः कोटा में सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी रेल पटरी पर मृत मिले, आत्महत्या का संदेह

Sun, 05 Jul 2020 07:49 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई रेल पटरी पर रविवार को सुबह 65 वर्षीय सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी का क्षत विक्षत शव मिला। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षराज सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि वीरेंद्र सिंह पाठक (65) का शव कोटा शहर के भीमगंजमंडी पुलिस थानाक्षेत्र के तहत आने वाले माल फाटक क्षेत्र के पास मिला। वहीं उनकी कार रेल पटरी से करीब 100 मीटर दूर खड़ी मिली।

पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का एक मामला बताया और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। हालांकि मृत सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पाठक शहर की सरस्वती कालोनी के रहने वाले थे और वह अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने कहा कि अधिकारी की कार पटरी से करीब 100 मीटर दूर बंद मिली। उन्होंने बताया कि न्यायिक अधिकारी रविवार तड़के सुबह की सैर के लिए अपनी कार में घर से निकले थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार को सुबह करीब साढ़े चार बजे एक रेल इंजन पटरी से गुजरा था और वीरेंद्र सिंह पाठक संभवत: आत्महत्या करने के लिए उसके सामने कूद गए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस एक मामला दर्ज करके जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें