विद्यार्थियों को मिड-डे मील उपलब्ध करवाने में राजस्थान राष्ट्रीय औसत तक पहुंचने में विफल रहा है। स्कूलों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या की तुलना में उन्हें मिड-डे मील उपलब्ध कराने वाले राज्यों में राजस्थान 15वें स्थान पर है। यह आंकड़े मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से मिड-डे मील कार्यक्रम को लेकर हाल ही में जारी वर्ष 2012-13 की पहली तिमाही रिपोर्ट में जारी किए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में 66 फिसदी विद्यार्थियों को ही मिड-डे मील उपलब्ध हो पाता है। जबिक वर्ष 2012-13 में मिड-डे मील उपलब्ध करवाने का राष्ट्रीय औसत 70 फिसदी रहा है। स्कूलों का निरीक्षण करने में भी राज्य ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। इस मामले में राजस्थान 21वें स्थान पर है। पहले तीन महिनों में विभागीय अधिकारियों ने 79,839 के मुकाबले केवल 13,660 स्कूलों का ही निरीक्षण किया है।
राजस्थान में कुछ जिलों में हालत बहुत खराब है। राज्य के 14 जिलों का प्रदर्शन मिड-डे मील उपलब्ध करवाने को लेकर कमजोर रहा है। ये जिले बीकानेर, करौली, उदयपुर, सिरोही, हनुमानगढ़, झालावाड़, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, बूंदी, जैसलमेर, कोटा, टोंक, बाड़मेर और जालौर हैं।
अन्य राज्यों का प्रदर्शन
राज्य व केंद्र शासित प्रदेश------------------------प्रदर्शन (% में)
लक्षद्वीप----------------------------------------------------99
हरियाणा---------------------------------------------------97
अरूणाचल प्रदेश--------------------------------------------96
हिमाचल प्रदेश, असम व पांडिचेरी---------------------------94
नागालैंड----------------------------------------------------93
मिजोरम, केरल, मेघालय व सिक्किम-----------------------92
कर्नाटक----------------------------------------------------90
मध्य प्रदेश-------------------------------------------------69
गुजरात-----------------------------------------------------67
राजस्थान---------------------------------------------------66
त्रिपुरा-------------------------------------------------------65
अंडमान निकोबार--------------------------------------------63
दिल्ली------------------------------------------------------55
चंडीगढ़------------------------------------------------------51
उत्तरप्रदेश व झारखंड-----------------------------------------50
बिहार-------------------------------------------------------40