फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : राजस्थान से रवनीत सिंह बिट्टू होंगे राज्यसभा प्रत्याशी, भाजपा ने दी प्रस्तावित नामों को स्वीकृति

Wed, 21 Aug 2024 07:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के उपचुनावों के लिए प्रस्तावित नामों की स्वीकृति प्रदान की है। जानिये कौन हैं भाजपा के प्रस्तावित प्रत्याशी
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में होने वाले राज्यसभा के उपचुनाव के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से प्रस्तावित राज्यसभा प्रत्याशी बिट्टू अभी केंद्रीय मंत्री हैं। हालांकि वे लुधियाना से लोकसभा चुनाव 2024 हार गए थे लेकिन उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें राजस्थान से राज्यसभा के लिए भेजा जा रहा है।

कौन हैं बिट्टू?

रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री बेअंतसिंह के पोते हैं और 2009 में आनंदपुर साहिब से और फिर 2014 और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लुधियाना से सांसद चुने गए थे। लुधियाना जिले के कोटला अफगाना गांव के मूल निवासी बिट्टू 2024 में भाजपा में शामिल हुए और लुधियाना से पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग से 20 हजार से ज्यादा वोटों से लुधियाना सीट पर लोकसभा का चुनाव हार गए थे। चुनाव हारने के बावजूद मोदी सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री का पद दिया गया। यही कारण है कि अब उन्हें राजस्थान में खाली हुई राज्यसभा की सीट पर होने वाले उपचुनाव का प्रत्याशी प्रस्तावित किया गया है। कांग्रेस ने अपनी तरफ से कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारने का ऐलान किया है, ऐसे में भाजपा प्रत्याशी का निर्विरोध चुना जाना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें