फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : जयपुर में बलात्कार के आरोपी ने दिवाली पर पीड़िता को जिंदा जलाया, हालात गंंभीर

Mon, 16 Nov 2020 07:25 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजस्थान में कुछ समय पहले ही एक पुजारी को जिंदा जलाने का मामला सामने आया था। वहीं अब दिवाली के मौके पर जयपुर कोतवाली थाना क्षेत्र में सात महीने से फरार बलात्कार के आरोपी ने कथित रूप से पीड़िता पर पेट्रोल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया।करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही हैं। पुलिस ने इस मामले में बलात्कार के आरोपी समेत चार को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जयपुर में एक महिला ने अप्रैल में एक शख्स के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। उसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे और उसके परिजनों को लगातार धमकियां दे रहा है। आरोपी पीड़िता पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। 

पीड़िता और आरोपी अस्पताल में भर्ती 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिवाली के दिन आरोपी अचानक पीड़िता के घर पहुंचा। इसके बाद दिवाली पूजन कर रही पीड़िता पर उसने पेट्रोल छिड़क दिया, जिससे आग लग गई। इस दौरान मां को बचाने के चक्कर में उसकी नाबालिग बेटी भी आग की चपेट में आ गई। महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है। इधर इस घटना के दौरान पीड़िता की बेटी और पेट्रोल छिड़कने वाले आरोपी के झुलसने की भी सूचना मिली है। आरोपी के हाथ झुलसने के बाद उसे भी अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

 

बलात्कार पीड़िता ने पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी को अस्पताल में पुलिस हिरासत में रखा गया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने 18 नवंबर तक रिमांड पर रखा है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें