फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बंद पिता और बेटे के संघर्ष की दास्तां, नम हो जाएंगी आंखें

Thu, 30 Jun 2016 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : times of india
विज्ञापन
आईआईटी का रिजल्ट आने के बाद छात्रों की कामयाबी की एक से बढ़कर एक कहानियां आपने सुनी होंगी लेकिन उन कहानियों में असली किरदार वो छात्र ही रहते हैं जो अपनी मेहनत और समर्पण के बूते विषम परिस्थितियों में भी आईआईटी की राह तय करते हैं। लेकिन इस कहानी में असली किरदार वो पिता है जो जेल में रहकर भी अपने बेटे को आईआईटी में पहुंचाने के लिए जी तोड़ मेहनत करता रहा। 
विज्ञापन


यहां तक की बेटे को जेल में अपने साथ रखा ताकि उसकी पढ़ाई में कोई बाधा न आए, बाप बेटे की यह मेहनत सफल आई और बेटे ने आईआईटी का किला पहली बार में ही भेद डाला। खैर सुनने में यह कहानी थोड़ी अटपटी बेशक लग रही हो लेकिन मामला कुछ इस तरह का ही है। 

बात शुरू होती है कोटा की एक जेल और उसकी 8*8 की कोठरी से, जहां फूलचंद मीणा हत्या के एक मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं। 12 साल की सजा पूरी हुई हो तो जेल प्रशासन ने उनके अच्छे आचरण को देखते हुए उन्हें ओपन जेल में शिफ्ट कर दिया। ओपन जेल के बारे में आपको बता दें कि ये वो जेल होती हैं जहां रहकर भी कैदी बाहर आ जाकर कुछ काम धंधा कर सकता है।
विज्ञापन

कैदी पिता ने बेटे को अपने साथ ओपन जेल में रखकर पढ़ाया

इसी जेल में रहते हुए फूलचंद बाहर आकर दिनभर एक दूकान पर मजदूरी करते हैं। उससे जो कमाई होती है उसे अपने बेटे पीयूष की पढ़ाई और आईआईटी की कोचिंग पर खर्च करते हैं। क्योंकि बेटे की हॉस्टल फीस वो दे नहीं सकते इसलिए जेल प्रशासन की अनुमति से बेटे को भी जेल की कोठरी में अपने साथ रखना शुरू कर दिया। बता दें कि फूलचंद मीणा कभी सरकारी ‌शिक्षक रहे हैं लेकिन हत्या के एक मामले में नाम आने के कारण उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

बाप बेटे की मेहनत को देख जेल के अधिकारियों ने भी उनका पूरा समर्थन किया। फूलचंद बताते हैं कि रात को जब 11 बजे सारी कोठरियों की लाइट बुझा दी जाती थी तो पीयूष की पढ़ाई को देखते हुए उनकी कोठरी में उजाला कर दिया जाता था, जिससे वह देर रात तक पढ़ सके।

सुबह पिता जेल से फिर काम पर निकलते तो बेटे ऑटो पकड़कर आईआईटी की कोचिंग करने चला जाता। रिजल्ट आया तो उसकी 453वीं रैंक ने आईआईटी में उसका एडमिशन पक्का कर दिया। हालांकि फूलचंद के पास ‌इतने पैसे नहीं हैं कि वह उसकी पढ़ाई और हॉस्टल का खर्च उठा सकें लेकिन उन्हें उम्‍मीद है कि रिश्तेदारों की मदद से वह यह काम कर पाएंगे।
विज्ञापन

बोला बेटा- अब दुनिया को बताऊंगा पिता ने उनके लिए क्या किया

दूसरी ओर पिता का सपना पूरा करने वाले पीयूष बताते हैं कि आज तक उसने किसी को नहीं बताया कि उसके पिता एक कैदी हैं लेकिन वह अब पूरी दुनिया को बताएगा कि उन्होंने उसके लिए क्या किया है। मेरे जीवन का उद्देश्य उन्हें जेल से बाहर आने के बाद वह तमाम खुशियां देना है जिसके वो हकदार हैं।

वहीं पीयूष की सफलता से जेल प्रशासन भी उत्साहित है, कोटा जेल के सुपरिटेंडेंट शंकर सिंह ने कहा जेल प्रशासन अपने आप को गौरान्वित महसूस कर रहा है। हम कोशिश करेंगे दूसरे लोगों को भी इससे प्रेरणा मिल सके। वहीं दो साल बाद फूलचंद की सजा भी पूरी हो जाएगी, जिसके बाद वह बाहर आ सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें