फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: सांसद हनुमान बेनीवाल बोले- बीजेपी में 12 दूल्हे और एक लुटेरी दुल्हन

Tue, 27 Sep 2022 08:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

राजस्थान में सियासी संकट के बीच सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान दिया है। बेनीवाल ने राजस्थान कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर जमकर जुबानी हमला किया है। वे नागौर में राजकीय अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद हनुमान बेनीवाल ने मंगलवार को नागौर के राजकीय चिकित्सालय का जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया, उपखंड अधिकारी सुनील पवार और चिकित्सा प्रमुख महेश पवार के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा, राजस्थान के हालात बेहद निंदनीय नजर आ रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी के एक दर्जन से अधिक विधायकों के परिजन हत्या और दुष्कर्म के आरोप में जेल में बैठे हैं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ बीजेपी में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में सीएम पद के लिए उम्मीदवार नहीं मिलने को लेकर उन्होंने कहा, बिना दूल्हे की बारात नहीं हो सकती। बीजेपी में 10-12 दूल्हे बैठे हैं और एक लुटेरी दुल्हन बैठी है। इस दौरान आरएलपी पार्टी के जिलाध्यक्ष हनुमान भाकर और प्रदेश महामंत्री अनिल बारूपाल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

बेनीवाल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी के हर एक विधायक आपको मुख्यमंत्री समझ कर बैठा है। वहीं मुख्यमंत्री खुद अध्यक्ष की सीट के लिए दौड़ रहे हैं, लेकिन राजस्थान की जनता बेहद दुखी है।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्था पर भी सांसद ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही बताया कि नागौर कलेक्टर को अस्पताल परिसर में फैली अव्यवस्था पर गौर करने को कहा है। उसके बाद औचक निरीक्षण किया जाएगा, जिससे पता चल सके कि कलेक्टर ने हमारी बात पर कितना गौर किया।

शेखावत का ट्वीट...
राजस्थान में सियासी घटनाक्रम पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा, ये मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं, मालिक की कुर्सी बचाने का षड्यंत्र है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें