Rajasthan Politics: मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। बैठक में विधानसभा सत्र की रणनीति, युवाओं के रोजगार, कौशल विकास, निवेश और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई।
राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 20 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से ठीक पहले हुई इस बैठक को राजनीतिक और रणनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बैठक की जानकारी साझा की।
राज्य सरकार मानसून सत्र में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा, महत्वपूर्ण निर्णयों के अनुमोदन और कई जनहित से जुड़े विधेयकों को पारित कराने की तैयारी में है। मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप नियमित रूप से विधानसभा सत्र बुलाए जा रहे हैं। वहीं, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि सरकार वंचित और पिछड़े वर्गों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सरकार मानसून सत्र में अपनी उपलब्धियां सदन के सामने रखेगी। साथ ही युवाओं, किसानों और रोजगार से जुड़े नए ऐलान किए जा सकते हैं। राज्य में निवेश और रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई 'राइजिंग राजस्थान' पहल पर भी विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। कृषि सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा और युवा रोजगार से जुड़े कई महत्वपूर्ण विधेयक भी इस सत्र में पेश किए जा सकते हैं।
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से भेंट कर यमुना जल समझौते के लिए आभार प्रकट किया।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 6, 2026
इस दौरान राजस्थान के समग्र विकास, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ सहकारिता क्षेत्र के सशक्तीकरण, आंतरिक… pic.twitter.com/YkcjlRifny