फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए पैटर्न पर मंथन शुरू: राजस्थान पुलिस की वर्दी पर नए सिरे से विचार, सभी इकाइयों से 10 दिन में मांगे सुझाव

Wed, 14 Oct 2026 04:53 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्दी का पैटर्न बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। डीजी संजय अग्रवाल ने वर्दी को अधिक आरामदायक और ड्यूटी के अनुकूल बनाने के लिए आठ सदस्यीय समिति गठित की है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस। फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की वर्दी का पैटर्न बदलने की कवायद शुरू हो गई है। पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने वर्दी को अधिक आरामदायक, व्यावहारिक और ड्यूटी की प्रकृति के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से आठ सदस्यीय समिति गठित की है।
विज्ञापन


डीजी संजय अग्रवाल की ओर से 9 अक्तूबर को जारी आदेश के अनुसार यह समिति मौजूदा वर्दी के पैटर्न की गहन समीक्षा करेगी। साथ ही, पुलिस मुख्यालय ने प्रदेश की विभिन्न पुलिस इकाइयों से वर्दी में सुधार और बदलाव के संबंध में सुझाव मांगे हैं। संबंधित इकाइयों को अपने अधिकारियों और कर्मचारियों से व्यापक विचार-विमर्श कर 10 दिन में सुझाव भेजने होंगे।

समिति करेगी वर्दी की समीक्षा
आठ सदस्यीय समीक्षा समिति पुलिस महकमे की विभिन्न शाखाओं में इस्तेमाल होने वाली वर्दी के वर्तमान डिजाइन का मूल्यांकन करेगी। इसमें सामान्य पुलिस, आरएसी, यातायात पुलिस, विशेष इकाइयों और प्रशिक्षण संस्थानों में उपयोग की जाने वाली वर्दी को शामिल किया है। समिति का मुख्य कार्य वर्दी को पुलिसकर्मियों के लिए दैनिक काम-काज में अधिक व्यावहारिक और आरामदायक बनाना है। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार यह समिति प्रदेशभर से मिलने वाले सभी सुझावों का अध्ययन करके आवश्यक सुधारों पर विचार करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- झोटा के कत्ल से उबाल: कातिल के घर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, दुकान आग के हवाले; सीबीआई जांच पर अड़े परिजन
विज्ञापन


समिति में शामिल पुलिस अधिकारी
आठ सदस्यीय समिति में पुलिस महकमे के प्रमुख अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें एसओजी आईजी अजय पाल लांबा, जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश, कानून एवं व्यवस्था के डीआईजी अरशद अली, सुरक्षा की डीआईजी ममता गुप्ता, जयपुर ग्रामीण के एसपी हनुमान प्रसाद मीणा, सतर्कता की एएसपी मिताली गर्ग, आरपीए एएसपी राजेंद्र सिंह और आरएसी के डीएसपी आदित्य पूनिया शामिल हैं। कानून एवं व्यवस्था के डीआईजी अरशद अली समिति के सदस्य सचिव होंगे। यह समिति 10 दिन में प्राप्त सुझावों पर मंथन कर वर्दी में बदलाव से जुड़ी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें