आरएसी ने मानसरोवर सिटी पार्क में बैंड वादन किया।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक शुक्रवार को मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में आरएसी ने बैंड वादन किया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 15 अप्रेल को शाम 6 बजे से 7 बजे तक सेन्ट्रल पार्क में बैण्ड वादन किया जाएगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आरएसी विशाल बंसल ने बताया कि आम नागरिकों के लिये किये जा रहे इस बैण्ड वादन में सेंट्रल बेंड, हाड़ी रानी बैगपाइपर बेंड के साथ ही चौथी, पांचवी, तेरहवीं और चौहदवीं आरएसी, जयपुर पुलिस बेंड की ओर से बेहद आकर्षक मधुर स्वर लहरियां बिखेरी जा रही हैं।
ADG इंटेलिजेंस एम सेंगत्थिर और IGP लता मनोज कुमार रहे मौजूद
एडीजी इंटेलिजेंस एम सेंगत्थिर और महानिरीक्षक पुलिस लता मनोज कुमार सहित पुलिस अधिकारी भी बैंडवादन के दौरान मौजूद रहे। सिटी पार्क में घूमने आने वाले लोगों ने काफी देर तक पुलिस बैंड की स्वर लहरियों का आनंद लिया । पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे । सेंट्रल पार्क में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मकसद राजस्थान पुलिस के गौरवमय पलों को खुशियों के साथ आम जनता के बीच साझा करना है।