फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस: RAC ने मानसरोवर सिटी पार्क में किया बैंड वादन, 15 को बिखरेंगी स्वर लहरियां

Fri, 14 Apr 2023 08:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आरएसी बैंड ने शुक्रवार को शाम 6 बजे से 7 बजे तक सिटीपार्क मानसरोवर में बैंड वादन किया । शनिवार को सेंट्रल पार्क में पुलिस बैंड की स्वर लहरियां बिखरेंगी।
विज्ञापन
आरएसी ने मानसरोवर सिटी पार्क में बैंड वादन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक शुक्रवार को मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में आरएसी ने बैंड वादन किया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर 15 अप्रेल को शाम 6 बजे से 7 बजे तक सेन्ट्रल पार्क में बैण्ड वादन किया जाएगा। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस आरएसी विशाल बंसल ने बताया कि आम नागरिकों के लिये किये जा रहे इस बैण्ड वादन में सेंट्रल बेंड, हाड़ी रानी बैगपाइपर बेंड के साथ ही चौथी, पांचवी, तेरहवीं और चौहदवीं आरएसी, जयपुर पुलिस बेंड की ओर से बेहद आकर्षक मधुर स्वर लहरियां बिखेरी जा रही हैं।

विज्ञापन


ADG इंटेलिजेंस एम सेंगत्थिर और IGP लता मनोज कुमार रहे मौजूद
एडीजी इंटेलिजेंस एम सेंगत्थिर और महानिरीक्षक पुलिस लता मनोज कुमार सहित पुलिस अधिकारी भी बैंडवादन के दौरान मौजूद रहे। सिटी पार्क में घूमने आने वाले लोगों ने काफी देर तक पुलिस बैंड की स्वर लहरियों का आनंद लिया । पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे । सेंट्रल पार्क में भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  इस कार्यक्रम का मकसद राजस्थान पुलिस के गौरवमय पलों को खुशियों के साथ आम जनता के बीच साझा करना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें