फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur Gang Rape Case: राजस्थान पुलिस बोली-दलित महिला से नहीं हुआ दुष्कर्म, सिर्फ मारपीट हुई

Tue, 22 Mar 2022 04:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात मामले में महिला आयोग ने जांच टीम भेजी है। वहीं पुलिस ने दुष्कर्म की बात से ही इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर में दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आ गया है। राजस्थान पुलिस ने दावा किया कि महिला से सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुआ था। पुलिस का कहना है कि विवाहिता से केवल मारपीट की गई थी। 

विज्ञापन

धौलपुर के पुलिस उपाधीक्षक शिवराज मीना ने कहा कि पुलिस जांच के बाद यही निष्कर्ष निकला है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है केवल मारपीट की गई थी।
 

महिला आयोग ने जांच के लिए टीम भेजी

दूसरी ओर दलित महिला से दुष्कर्म मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने तीन सदस्य टीम को जांच के लिए धौलपुर भेजा है। टीम पीड़ित, पीड़ित के परिवार और संबंधित अधिकारी से मिलेगी।

विज्ञापन


बता दें कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 15 मार्च की शाम वह सरसों की फसल काटकर पति और बच्चों के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान दबंगों ने मारपीट कर ज्यादती की। पीड़िता ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था।

विज्ञापन

पीड़िता ने नामजद केस दर्ज कराया था

पीड़िता की शिकायत पर कंचनपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया था। सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें