फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: होली पर पत्नी के साथ ससुराल जान के लिए कांस्टेबल ने अनोखे अंदाज में मांगी छुट्टी, पत्र हो रहा वायरल

Wed, 08 Mar 2023 06:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांस्टेबल ने अपने पत्र में लिखा- हमारे यहां शादी के बाद पहली होली ससुराल में मनाने का रिवाज है। उसे पत्नी के साथ ससुराल जाना है, नहीं जाने पर पति-पत्नी के रिश्ते में दरार भी आ सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कोटा सिटी में एक पुलिसकर्मी ने होली पर अपनी ससुराल जाने के लिए छुट्टी मांगने को लेकर अधिकारियों को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। पुलिसकर्मी ने छुट्टी के लिए पत्र में जो बात कही वह लोगों को खूब पसंद आ रही है। जिसके बाद से पुलिसकर्मी के पत्र के सोशल मीडिया पर लोग खूब शेयर कर रहे हैं।  

विज्ञापन


दरअसल, भरतपुर जिले के रहने वाले कांस्टेबल सतपाल चौधरी की 3 महीने पहले शादी हुई है। सतपाल कोटा शहर की पुलिस लाइन मे पदस्थ है। उनके यहां शादी के बाद पहली होली पत्नी के साथ ससुराल में मनाने की परंपरा है। ऐसे में कांस्टेबल चौधरी ने पुलिस लाइन के संचित अधिकारी को छुट्टी के लिए आवेदन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन्होंने लिखा- हमारे यहां शादी के बाद पहली होली ससुराल में मनाने का रिवाज है। होली मनाने के लिए उसे पत्नी के साथ ससुराल जाना है, नहीं जाने पर परिवारिक समस्या उत्पन्न होने की संभावना है। भविष्य में पति-पत्नी के रिश्ते में दरार भी आ सकती है। 

पुलिस अधिकारियों ने उसकी छुट्टियां मंजूर कर ली। लेकिन, कांस्टेबल का यह पत्र अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें