फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर में आज तीन जगह लगेंगी पेंशन अदालतें: मुख्य सचिव सुनेंगे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं

Wed, 23 Sep 2026 07:51 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में आज तीन स्थानों पर पेंशन अदालतें लगेंगी। मुख्य सचिव पेंशनर्स की समस्याएं सुनेंगे। पेंशन निर्धारण, बकाया भुगतान और लंबित मामलों का मौके पर समन्वय कर समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंशन से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जयपुर में आज बुधवार को एक साथ तीन स्थानों पर पेंशन अदालतें लगाई जाएंगी। इनमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके आश्रितों की पेंशन से जुड़े लंबित मामलों की सुनवाई होगी।

मुख्य सचिव सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचेंगे और पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन संबंधी समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ ही PHED सहित तीन केंद्रों पर पेंशन अदालतों का आयोजन किया जाएगा।

इन अदालतों का उद्देश्य केवल पेंशनर्स की शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच समन्वय कर लंबित मामलों को तेजी से निपटाना भी है। पेंशन निर्धारण, बकाया भुगतान और लंबे समय से लंबित अन्य प्रकरणों को प्राथमिकता से लिया जाएगा।

मुख्य सचिव करेंगे निरीक्षण

मुख्य सचिव सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पेंशन अदालतों का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे पेंशनर्स की समस्याओं, लंबित प्रकरणों और उनके निस्तारण के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।

सरकार की कोशिश है कि वर्षों तक सरकारी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन संबंधी काम के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इसी सोच के तहत समस्याओं का समाधान पेंशनर्स के नजदीक उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

विज्ञापन


यह भी पढें- खुदकुशी: एम्स जोधपुर में 31 वर्षीय रेजिडेंट डॉक्टर की मौत, बाथरूम का दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

पेंशन व्यवस्था में सुधार की पहल

राज्य सरकार ने भारत सरकार में किए गए ऐसे प्रयोगों से प्रेरणा लेकर इसे प्रशासनिक नवाचार के तौर पर लागू किया है। इसके जरिए पेंशन व्यवस्था को अधिक सहज, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने पर जोर है।

पेंशन अदालतों में सामने आने वाले मामलों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर ही समन्वय कर समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। इससे पुराने और लंबित प्रकरणों को गति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें