फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत समिति चुनाव: भाजपा ने मारी बाजी, 1833 निर्वाचन क्षेत्रों में हासिल की जीत

Tue, 08 Dec 2020 09:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
मतपत्रों की गणना करते कर्मचारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में भाजपा ने 1833 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस को 1713 निर्वाचन क्षेत्रों में जीत मिली है। राज्य चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी दी। राजस्थान के 21 जिलों के 636 जिला परिषद सदस्यों और 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव में कुल 12663 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें 636 जिला परिषद सदस्यों के लिए 1778 और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 4371 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 

विज्ञापन

 

उल्लेखनीय है कि जिला परिषद ओर पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में 23 नवंबर, 27 नवंबर, एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। इस चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में किस पार्टी की पकड़ मजबूत है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार द्वारा भाजपा पर लगातार आरोप लगाया जाता रहा है कि वह सरकार गिराने की कवायद में जुटी रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें