शहर के कुंदन नगर स्थित राजपूत छात्रावास में महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में आयोजित राजपूत समाज के कार्यक्रम में भामाशाहो को राजेंद्र राठौड़ ने सम्मानित किया। मीडिया से बातचीत में राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि चुनाव का समय है सरकार आचार संहिता से साढ़े 3 महीने दूर है, इन दिनों में अगर में सारे बोर्डों की गणना करने लग जाऊं तो आंकड़ा कई दर्जनों को पार कर जाएगा। बोर्ड बने उससे पहले उनके एम्स और ऑब्जेक्ट बने, बोर्ड क्या काम करेगा, कितना बजट होगा, बोर्ड से महाराणा प्रताप के स्मारक कितने बनेंगे, कितने उन पर शोध होंगे इसका कोई प्रारूप होता तो अच्छा लगता।
राठौड़ ने कहा कि जब भी चुनाव आते है, सीएम गहलोत कोई न कोई आरक्षण का जिन्न जरूर बोतल से बाहर निकालते है, आज अचानक उनको याद आई कि जो ओबीसी का आरक्षण है, इसमें बढ़ोतरी होनी चाहिए, एसटी एससी आरक्षण के जनसंख्या के अनुपात में उन्होंने बढ़ोतरी की।
राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में उच्च न्यायलय के आदेश के बाद भी उन्होंने ओबीसी कमीशन का पूरा गठन नहीं किया, ओबीसी की एक बैठक नहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी कल कह रहे थे कि भाजपा की सरकार आती है तो भ्रष्टाचार बढ़ता है, राजस्थान में पहली बार यूआईडी के डिपार्टमेंट में जिनके वह मंत्री है वहां उन्होंने भ्रष्टाचार का तांडव को देखा।
सचिवालय ने नोट और सोना उगले यह पहली बार हुआ। यूआईडी में अगर आप पिछले साढ़े साल का हिसाब लेंगे तो मैं समझता हूं 25 हजार करोड़ से अधिक के काम हुए है। स्मार्टफोन से लेकर, आधार कार्ड तक सारी चीजें वहां पर बनी हैं, वहां कितना घालमेल है, जिसकी अगर जांच हो तो कई बड़े चेहरे निकल कर सामने आएंगे।