फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव: भाजपा के संपर्क में कांग्रेस के कई पार्षद, राजेंद्र राठौड़ का बड़ा दावा

Sun, 20 Sep 2026 04:11 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ ने राजस्थान निकाय चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई पार्षद भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी उनकी राजनीतिक छवि का आकलन करने के बाद ही उन्हें शामिल करने पर फैसला करेगी। राठौड़ ने कांग्रेस पर दलबदल की राजनीति के आरोप भी लगाए।
 
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने विपक्षी दल कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। राजेंद्र राठौड़ ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी इन चुनावों में ऐतिहासिक जीत की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पार्टी 30 से ज्यादा निकायों में पहले ही निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है। कांग्रेस से अपनी पार्टी की तुलना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल टुकड़ों में बंट चुका है और उसके अपने ही पार्षद भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। साथ ही, उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस का कोई भी नेता धरातल पर प्रचार करता हुआ दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन


विपक्ष के पार्षदों पर बड़ा दावा
भारतीय जनता पार्टी नेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस के चुने हुए पार्षदों के संबंध में एक बड़ा दावा पेश किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई पार्षद भाजपा में शामिल होने की मंशा से उनसे लगातार संपर्क साध चुके हैं। ये पार्षद पार्टी में प्रवेश पाने के लिए बार-बार भाजपा का दरवाजा खटखटा रहे हैं। हालांकि, राठौड़ ने स्पष्ट कर दिया कि भाजपा हर किसी को बिना सोचे-समझे पार्टी में शामिल नहीं करेगी। पार्टी उनके गुण-अवगुण तथा उनकी राजनीतिक छवि का पूरा मूल्यांकन करने के बाद ही कोई निर्णय लेगी।

यह भी पढ़ें: सांवलिया सेठ को अनोखा चढ़ावा: कारोबारी ने भेंट किया 1.2 किलो चांदी का मॉडल, 40 किमी पैदल चलकर पहुंचे मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन


दलबदल और एलिफेंट ट्रेडिंग पर हमला
कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका जताए जाने पर राजेंद्र राठौड़ ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि दलबदल की राजनीति को बढ़ावा देने और प्रोत्साहन देने का इतिहास हमेशा से कांग्रेस पार्टी का ही रहा है। इसके साथ ही राठौड़ ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में भी 'एलिफेंट ट्रेडिंग' हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें