फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरी महिला, 22 घंटे जारी है जिंदगी बचाने की जंग, मौके पर NDRF की टीम

Thu, 08 Feb 2024 12:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगापुर सिटी

सार

Rajasthan News: गंगापुर सिटी के बामनवास रामनगर डोसी गांव में एक महिला गहरे बोरवेल में गिर गयी है। बोरवेल 100 फीट गहरा बताया जा रहा है। महिला को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी है।

विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के गंगापुर सिटी में बोरवेल में गिरी एक महिला का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बोरवेल की गहराई करीब 100 फीट है। वहीं NDRF की टीम मौके पर है। बता दें ये हादसा कल हुआ। बताया जा रहा है महिला के चप्पलों से पुलिस को हादसे का पता चला था।

विज्ञापन




तकनीकी कारणों से खुदाई का कार्य बंद
इधर, एलएनटी मशीन से 100 फीट तक खुदाई का कार्य किया गया, उसके बाद बोरवेल में फंसी महिला को निकाला जा सकेगा, अभी फिलहाल तकनीकी कारणों से खुदाई का कार्य बंद किया गया है।

कल से गायब थी महिला 
बताया जा रहा है कि विगत रात करीब 8 बजे से महिला घर से गायब थी, देर रात तक महिला के घर नही पहुंचने पर परिजनों ने महिला की तलाश की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं लग पाया। आज सुबह करीब 11 बजे बोरवेल के पास महिला की चप्पल पड़ी हुई मिली। जिस पर परिजनों को महिला के बोरवेल में गिरने का अंदेशा हुआ। परिजनों ने महिला के बोरवेल में गिरने की सूचना प्रशासन को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें