फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारों में हुए विशेष आयोजन, कीर्तन के साथ लंगर वितरित किया

Wed, 17 Jan 2024 02:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dhaulpur: जिले के सभी गुरुद्वारों में आज गुरु गोविंद सिंह की जयंती आस्थापूर्वक मनाई गई। गुरुद्वारों में शबद कीर्तन और लंगर का विशेष आयोजन किया गया। 
विज्ञापन
गुरु गोविंद सिंह जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिखों के महापुरुष गुरु गोविंद सिंह की जयंती आज जिले के सभी गुरुद्वारों में आस्थापूर्वक मनाई जा रही है। सभी गुरुद्वारों में शबद कीर्तन के आयोजन किए जा रहे हैं। अनुयाइयों द्वारा लंगर लगाकर भोग प्रसादी वितरित की जा रही है।
विज्ञापन


आज सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 357वां प्रकाश पर्व है। सिखों के नौवें गुरु तेगबहादुर के पुत्र का जन्म पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था। उन्होंने ही खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव सेवा और सच्चाई के मार्ग पर चलते हुए बिता दिया।

सिखों को केश, कड़ा, कच्छा, कृपाण और कंघा धारण करने का आदेश गुरु गोविंद सिंह ने ही दिया था। इन्हें 'पांच ककार' कहा जाता है। हर सिख के लिए इन्हें धारण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें