फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सिलिकोसिस मरीज की कोरोना के बाद मौत, 6 महीने बाद दूसरा मामला सामने आने से मचा हड़कंप

Fri, 22 Dec 2023 10:29 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: प्रदेश के दौसा जिले में एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। सिलिकोसिस पीड़ित एक व्यक्ति की कोरोना के बाद मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के दौसा जिले में पिछली 23 जून को कारोना का एक केस आने के बाद महामारी से थोड़ी निजात जरूर मिली थी लेकिन अब 6 महीने बाद एक बार फिर कोरोना के एक और केस सामने आया है। मरीज सिलिकोसिस से पीड़ित था और जांच में कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉ. सुभाष बिलोनिया ने बताया कि मरीज सिलिकोसिस बीमारी से ग्रसित था, जिसके चलते उसे 4 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इसका इलाज करके 14 दिसंबर को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी लेकिन फिर से तबीयत बिगड़ने पर 19 दिसंबर को जयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डॉ. बिलोनिया ने बताया कि मरीज बाबूलाल मीणा को सांस लेने में अधिक दिक्कत होने से जयपुर रैफर किया था लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने से उसका कोरोना टेस्ट किया गया जो कि पॉजिटिव आया। बाद में मरीज की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल के दोनों वैक्सीन लगी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल कोविड पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है और सभी को प्रोटोकॉल के तहत आइसोलेट किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें