फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत पांच घायल, ओवरटेक करने की वजह से हुआ हादसा

Thu, 28 Dec 2023 08:49 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dhaulpur News: सैपऊ थाना क्षेत्र में एनएच 123 पर कुम्हेरी गांव के पास बोलेरो सवार एवं ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बोलेरो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पांच गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के सैपऊ थाना क्षेत्र में कुम्हेरी गांव के पास गमी में शामिल होकर लौट रहे बोलेरो और ट्रैक्टर की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और बोलेरो सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुरैना जिला निवासी करीब एक दर्जन महिला एवं पुरुष बोलेरो में सवार होकर पड़ोस के गांव में एक गमी में शामिल होने गए थे। लौटते समय एनएच 123 पर कुम्हेरी गांव के पास धौलपुर की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर से आमने-सामने की भिड़ंत होने से यह हादसा हो गया। 

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद बोलेरो चालक को मृत घोषित कर दिया। चालक का नाम हरिओम बताया गया है। गंभीर घायलों में शामिल सुदामा, रामवीर, लीलावती, गुड्डी एवं रामबेटी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हैं।
विज्ञापन


एएसआई राजेश सिंह ने बताया दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ओवरटेक करने के कारण यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर एवं बोलोरो को कब्जे में ले लिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम करवाकर मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें