फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नर्सिंग स्टूडेंट ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Feb 2024 11:32 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

Jhunjhunu: जिले के अणगासर गांव में एक नर्सिंग स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पैरामेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। घटना के वक्त परिजन पास में ही स्थित परिवार शादी में गए हुए थे और वह घर में अकेला था।
विज्ञापन
नर्सिंग स्टूडेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अणगासर गांव के नर्सिंग स्टूडेंट विकास (22) पुत्र नरेश कुमार फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवारजन उसके चाचा की शादी में गए थे और वह घर में अकेला था। परिजन जब घर पहुंचे तो एक कमरा अंदर से बंद था काफी देर तक दरवाजा बजाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर विकास कुमार कमरे के पंखे से लटका हुआ मिला। परिवारजन तुरंत उसे लेकर बीडीके अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतक विकास कुमार राजस्थानी पैरामेडिकल कॉलेज में डीआरटी की पढ़ाई कर रहा था। मृतक के पिता नरेश कुमार अजमेर विद्युत निगम में लाइनमैन हैं। विकास के साथियों ने बताया कि वह शनिवार को कॉलेज आया था और बहुत खुश भी था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें