फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रामदेवरा में हुआ माघ मेले का शुभारंभ, बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

Sun, 11 Feb 2024 12:54 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer: जन-जन के आराध्यदेव बाबा रामदेव की कर्मभूमि रामदेवरा में आज से माघ मेले का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर ब्रह्म मुहुर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा रामदेव की समाधि पर अभिषेक और मंगला आरती की गई। इसके बाद भोग आरती में समाधि पर स्वर्ण मुकुट स्थापित किया गया।
विज्ञापन
रामदेवरा पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माघ मेले के इस अवसर पर राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा आदि राज्यों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बाबा रामदेव समाधि समिति और पुलिस थानाधिकारी प्रमीत चौहान द्वारा इस अवसर के लिए माकूल व्यवस्थाएं की गईं। 

विज्ञापन


मेले के कारण पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया। इसके कारण परिसर के बाहर लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण बाजारों में भी दिनभर चहल-पहल बनी रही। 

बाबा रामदेव के अंतरप्रांतीय भादवा मेले के बाद वर्ष में लगने वाला माघ मेला दूसरा सबसे बड़ा मेला है। इस दौरान यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शनों के लिए आते हैं। मेला पूर्णिमा तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें