फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चूरू में कुदरत का कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 40 बकरियों की मौत

Thu, 28 Jul 2022 09:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

राजस्थान में जोरदार बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जोधपुर में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। जवान लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के चूरू जिले में कुदरत का कहर देखने को मिला। यहां आकाशीय बिजली गिरने से 40 बकरियों की एक साथ मौत हो गई। इतनी बकरियों की मौत से उनके मालिक का बुरा हाल है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर की तारानगर तहसील के गांव साहवा में गुरुवार को 40 बकरियों की एक साथ मौत हो गई। सभी बकरियां साहवा की एक ढाणी में बंधी हुईं। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सभी की मौत हो गई। सूचना पर साहवा पुलिस और सरपंच घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

बता दें कि पिछले कई दिनों से राजस्थान के कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। हालात यह हैं कि कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जोधपुर में तीन दिन की बारिश के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। जिसके बाद सेना को मदद के लिए बुलाया गया है। सेना के जवान बचाव कार्य में जुट गए हैं। वह लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के साथ ही कई दिनों से घरों में फंसे लोगों को खाने का सामान भी पहुंचा रहे हैं। तीन दिन में यहां करीब 10 इंच पानी बरसा है।
विज्ञापन

  
तीन दिन में सात की मौत
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जोधपुर में आफत बनकर आई बारिश के कारण तीन दिन में सात लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पांच बच्चे, एक महिला और पुरुष हैं। न्यू रूपनगर में तीन से चार फीट तक पानी भर गया। ऐसे में बुधवार शाम को सेना को बुलाना पड़ा। सेना के जवानों ने बड़ी संख्या में लोगों को नाव से रेस्क्यू किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें