फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जम्मू-कश्मीर में झुंझुनूं का जवान शहीद, दुश्मनों की निगरानी करते समय अचानक गिरे

Thu, 22 Sep 2022 11:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं

सार

Rajasthan News: नरेश की पोस्टिंग पांच-छह दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर में हुई थी। इसे पहले वह आगरा में तैनात थे। पोस्टिंग पर जाने से पहले वह झुंझुनू आए थे और उसी दिन श्रीनगर के लिए रवाना हो गए थे। 
विज्ञापन
शहीद नरेश सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले का एक जवान ड्यूटी के दौरान जम्मू-कश्मीर में शहीद हो गया। हवलदार नरेश सिंह गुरुवार रात को गश्त कर रहे थे। इस दौरान अचानक वह बेहोश हो गए और जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद नरेश को आर्मी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि हवलदार नरेश सिंह आर्मी की 7 पैरा एसएफ यूनिट में कुपवाड़ा स्थित चौकीबल में पोस्टेड थे।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नरेश सिंह शहर के बगड़ इलाके के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर में थी। गुरुवार सुबह 168 MH द्रुमुला पर गश्त करते समय वह बेहोश हो गए थे। अस्पातल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है शहीद नरेश का पार्थिव शरीर 24 सितंबर को झुंझुनूं आएगा। बगड़ में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि नरेश की पोस्टिंग पांच-छह दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर में हुई थी। इसे पहले वह आगरा में तैनात थे। पोस्टिंग पर जाने से पहले वह झुंझुनू आए थे और उसी दिन श्रीनगर के लिए रवाना हो गए थे। उनकी पत्नी सुदेश, बेटी मानवी (11) और बेटा नमन (7) आगरा में ही रहते हैं। गुरुवार सुबह फोन कर परिवार को नरेश के शहीद होने की जानकारी दी गई। इसके बाद से उनके घर में कोहराम मचा हुआ है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें