फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: देश की सेवा में लगे सैनिकों का सम्मान हमारी जिम्मेदारी, भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह संपन्न

Sun, 14 Jan 2024 03:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karoli: जिले में आठवां सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर जिले के वीरता एवं विशिष्ट सेवा पदकों से सम्मानित सैनिकों, वयोवृद्ध सैनिकों और देश की रक्षा में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक दिवस समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलेक्टोरेट स्थित सूचना केंद्र टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, एडीएम राजवीर सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आलोक साह, वेटरंस सैनिक संघ अध्यक्ष नरेश सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय के ईश्वर सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय सम्मान समारोह के तहत 44 वीरांगनाओं, शौर्य चक्र प्राप्त करने वाले 16 सैनिकों, 70 भूतपूर्व सैनिकों और 11 सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान करौली विधायक दर्शन सिंह ने कहा कि देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाले सैनिकों का सम्मान करने के लिए हम सभी को हमेशा तैयार रहना चाहिए। इस दौरान करौली एडीएम राजवीर सिंह ने कहा कि देशसेवा के लिए अपना तन-मन-धन न्योछावर करने वाले सैनिकों का सम्मान हम सबकी जिम्मेदारी है। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी आलोक साह ने कहा कि आजाद भारत के पहले फील्ड मार्शल केएम करियप्पा की याद में 2017 में इस दिवस की शुरुआत की गई थी।

उन्होंने कहा कि देश के लिए काम करने वाला प्रत्येक सैनिक अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देता है। उसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। समारोह की शुरुआत से पहले देश की माटी की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें