फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranthambore National Park: जंगल के किंग को देखने पहुंचे IPL के पंजाब किग्स, खिलाड़ियों ने किया बाघों का दीदार

Wed, 21 May 2025 06:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

खिलाड़ियों ने जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि, एरोहेड और उनके शावकों की अठखेलियां देखीं और तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। रणथंभौर की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाते हुए खिलाड़ियों ने पार्क के अनुभव को खास बताया।
विज्ञापन
पंजाब किग्स टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ी रणथंभौर पहुंचे। यहां उन्होंने रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखीं। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में टीम खिलाड़ी नेहल वढेरा, शशांक सिंह, सूर्याश शेडगे, प्रियांशु आर्य, वयस्क विजय सहित अन्य खिलाड़ियों ने 19 और 20 मई को दोनों दिन रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघों की अठखेलियां देखीं। इस दौरान खिलाड़ियों ने रणथंभौर के जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि और उसके शावकों सहित बाघिन एरोहेड और उसके शावकों की अठखेलियां देखीं और खिलाड़ियों ने उनके फ़ोटो वीडियो भी खींचे।

विज्ञापन




खिलाड़ियों ने रणथंभौर भ्रमण के दौरान लिए गए वीडियो और फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए हैं। वहीं खिलाड़ियों के रणथंभौर भ्रमण के फोटो और वीडियो पंजाब किंग्स के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किए हैं। पंजाब किंग्स टीम के खिलाड़ियों ने रणथंभौर भ्रमण के दौरान जहां बाघों की अठखेलियां देखीं वहीं रणथंभौर की प्राकृतिक छटाओं का भी भरपूर लुफ़्त उठाया। 

ये भी पढ़ें- कोबरा का डर दिखाकर नाबालिग से की अश्लील हरकत, पत्नी ने बनाए वीडियो, पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रणथंभौर बाघों को लेकर विश्व पटल पर अपनी खास पहचान रखता है। इसके चलते यहां साल भर देशी विदेश सैलानियों का तांता लगा रहता है। सैलानियों के साथ ही रणथंभौर वीआईपी और वीवीआइपियों की भी पहली पसंद है। फिल्मी सितारों सहित कई-कई भारतीय और विदेशी क्रिकेटर रणथंभौर का भ्रमण कर वाइल्डलाइफ का लुफ़्त उठा चुके हैं। यही वजह है कि इस बार पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में रणथंभौर पहुंची और नेशनल पार्क का भ्रमण कर बाघ बाघिन ओर शावकों की अठखेलियां देखीं और उनकी तस्वीरें की, जिन्हें खिलाड़ियों द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड भी किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें