फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कोटपूतली कांड में विधायक ने पूर्व मंत्री को घेरा, लगाया आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप

Tue, 27 Feb 2024 09:08 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली

सार

Kotputali: जिले के प्रागपुरा में दुष्कर्म पीड़िता पर किए गए जानलेवा हमले में पीड़िता के परिजनों से सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने एसएमएस में मुलाकात की। उन्होंने मामले में कांग्रेस के पूर्व मंत्री पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विधायक गोपाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार दोपहर सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा दुष्कर्म पीड़िता से मिलने एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां उन्होंने पीड़िता के परिजनों से बात करके मामले की पूरी जानकारी ली। पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर विधायक शर्मा ने आरोप लगाया कि कोटपूतली के पूर्व विधायक और कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र यादव का संरक्षण अपराधियों को मिला हुआ है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवती के साथ दुष्कर्म और अश्लील सीडी बनाकर ब्लैकमेल किए जाने के पूरे प्रकरण में राजेंद्र यादव द्वारा पीड़ित परिवार पर लगातार दबाव बनाया गया। पुलिस में एफआईआर दर्ज होने से रोकने की भी लगातार कोशिश की गई। यहां तक कि ताजा घटनाक्रम में भी मुकदमा दर्ज नहीं होने देने के प्रयास किए गए। गोपाल शर्मा ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें