फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पाली में कक्षा छठी का छात्र स्कूल लेकर पहुंच गया एयरगन, मची खलबली, पुलिस को भी बुलाना पड़ा

Thu, 24 Nov 2022 06:23 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

राजस्थान के पाली में कक्षा छठी का एक छात्र स्कूल में एयरगन को लेकर पहुंच गया। पुलिस को बुलाया गया। इस मामले में चार बच्चों को सस्पेंड किया गया है। 
विज्ञापन
पाली का वह स्कूल, जहां एक छात्र एयरगन लेकर पहुंच गया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पाली में अंग्रेजी मीडियम स्कूल में कक्षा छठी में पढ़ने वाला छात्र एयरगन लेकर पहुंच गया। इसके बाद तो स्कूल में खलबली मच गई। स्कूल की टीचर ने बच्चे को पकड़ा और उसे प्रिंसिपल के सामने पेश किया। जांच में पता चला कि वह एक टॉय गन थी और हूबहू असली लग रही थी। प्रिंसिपल ने इस मामले में जांच के बाद चार बच्चों को सात दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही पुलिस भी अपनी जांच कर रही है। 

विज्ञापन


यह मामला पाली के अंग्रेजी मीडियम स्कूल सुल्तान सीनियर स्कूल का है। कक्षा छठी के बच्चे के हाथ में एयरगन मिलने से स्कूल में एकबारगी दहशत का माहौल था। भले ही इस बंदूक से किसी की जान नहीं जाती, लेकिन एयरगन से कोई भी घायल हो सकता था। इस वजह से दहशत थी। बाद में पता चला कि वह एक टॉय एयरगन थी। जांच की गई तो पता चला कि उस बच्चे को कक्षा नौ के छात्र ने वह टॉय एयरगन दी थी। उन चार बच्चों का भी पता लगाया गया, जो यह टॉय एयरगन स्कूल में लाए थे। प्रिंसिपल ने उन चारों को सात दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। साथ ही डीएसटी टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। स्कूल  प्रबंधन ने कुछ बच्चों की जांच की तो उनके पास से रुपये भी बरामद किए हैं। पता चला कि कुछ बच्चे सिगरेट भी पी रहे हैं। इसकी शिकायत उनके परिजनों से की गई। 

स्कूल के प्राचार्य गजेंद्र दवे ने कहा कि मामला सामने आते ही शिक्षकों ने सतर्कता दिखाई। पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। जांच में बंदूक एक खिलौना निकली। उसे स्कूल लाने वाले चार बच्चों को सात दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जांच में बच्चों की बुरी आदतों का भी पता चला है। ऐसे में उन बच्चों के माता-पिता को बुलाकर समझाइश दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें