फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: सरकारी बस की टक्कर से बच्ची की मौत, भीड़ ने लगाई आग, मांग को लेकर धरने पर बैठे

Thu, 22 Sep 2022 07:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: घटना के विरोध में मृतक बच्ची के परिजन धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। इससे  चाकसू बायपास पर जाम के हालात बन गए। 
विज्ञापन
भीड़ ने बस में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर जिले चाकसू बायपास पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बस्सी के रूपपुरा-खतैपुरा से शीतला माता मंदिर के लिए जा रही पदयात्रा में शामिल एक 13 साल की बच्ची को सरकारी बस ने बायपास पर टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साए पदयात्रियों ने जयपुर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोगों की भीड़ ने सरकारी बस को भी आग के हवाले कर दिया। घटना स्थल में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों ने बस में लगी आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस आधी से ज्यादा जल गई थी।  

विज्ञापन


विज्ञापन


इधर, घटना के विरोध में मृतक बच्ची के परिजन धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से उन्होंने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। बताया जा रहा है कि परिजन अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे हैं। वहीं पुलिस के आला अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। चाकसू एसीपी केके अवस्थी, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, तहसीलदार अजीत बुंदेला, शिवदासपुरा थानाप्रभारी हरिपाल सिंह सहित पुलिस मौके पर मौजूद है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें