फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चौथ का बरवाड़ा में चार दिवसीय वार्षिक मेले का आगाज, प्रशासन ने किए पर्याप्त इंतजाम

Sun, 28 Jan 2024 04:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur: जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथ माता के चार दिवसीय वार्षिक मेले का आगाज होने के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। प्रत्येक वर्ष की माघ चतुर्थी के अवसर पर यह लक्खी मेला आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन
चौथ का बरवाड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा स्थित चौथ माता मंदिर में मेले का शुभारंभ होने के साथ ही श्रद्धालुओं के पैदल जत्थे माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। आज सुबह मंगला आरती के साथ ही मेले का शुभारंभ हो गया। इस दौरान मेले में विभिन्न धार्मिक तथा सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे।

विज्ञापन


चौथ का बरवाड़ा पंचायत की ओर से माता के चोला व ध्वज को गाजे-बाजे के साथ मंदिर ले जाकर लक्खी मेले का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सभी प्रशासनिक अधिकारियों समेत पंचायत कर्मचारी और मंदिर से जुडे़ पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

प्रशासन द्वारा मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेला परिसर में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस चार दिवसीय मेले में 5 से 7 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं को बनाए रखने में तथा उनकी मॉनिटरिंग में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें