राजस्थान के चूरू जिले के दादाबाड़ी में दीपावली की रात एक रुई के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे गोदाम में रखी करीब 6 से 7 लाख रुपसे की रुई और एक बाइक जलकर खाक हो गईं। आग कैसे लगी इन कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।
गोदाम मालिक अनवर ने बताया कि सोमवार को वह कुछ देर पहले ही गोदाम से गया था। इस दौरान गोदाम के पास रहने वाले लोगों ने फोन कर बताया कि आग लग गई है।
मौके पर पहुंचकर देखा तो आग ने भयावह रूप ले लिया था। सूचना पर पहुंची नगर परिषद की दमकल के साथ पुलिस और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझती सब कुछ जल गया था। आग लगने से गोदाम में रखी करीब 6 से 7 लाख रुपये की रुई और एक बाइक जलकर खाक हो गई है। हालांकि, आग कैसे लगी अभी इस बात का पता नहीं चल सका है।