फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: तेजी से जीप चलाकर लोगों को कुचलने का प्रयास, पुलिस ने कार्रवाई कर जीप जब्त की

Mon, 25 Dec 2023 01:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa News: जिले के पापड़दा थाने के अंतर्गत आने वाले सराय गांव में तेजी से जीप चलाकर लोगों को कुचलने का प्रयास करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इस संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जीप को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले से वायरल हुए इस वीडियो में चालक तेजी से जीप चलाकर लोगों को कुचलने का प्रयास करते हुए नजर आ रहा है। मामला जिले के पापड़दा के सराय गांव का है। इस संबंध में पापड़दा के थाना अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने कार्रवाई करते हुए जीप जब्त कर ली है।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो बीते कल का है। आज जब यह वीडियो वायरल होते हुए थाना अधिकारी तक पहुंचा तो उन्होंने संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए जीप जब्त कर ली और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दहशत फैलाने वाले जीप चालक का नाम सचिन बताया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार कल सचिन की जीप किसी दूसरी गाड़ी से भिड़ गई थी, जिसके चलते मामला मारपीट तक पहुंच गया था इसी का किसी ने वीडियो बना लिया, जो कि वायरल हो गया। पापड़दा थाना अधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि अब दोनों पक्षों में राजीनामा भी हो गया है और इस संबंध में अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें