फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: वायुसेना का वायु शक्ति अभ्यास 17 फरवरी को, एलसीए तेजस समेत एएलएच ध्रुव भी भाग लेंगे

Fri, 02 Feb 2024 12:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

Jaisalmer: जैसलमेर में 17 फरवरी को होने वाले वायुसेना के शक्ति प्रदर्शन अभ्यास में कुल 77 लड़ाकू विमानों समेत 41 हेलीकॉप्टर, 5 परिवहन विमान और 12 मानव रहित प्लेटफार्म हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
एयर मार्शल एपी सिंह - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना द्वारा 17 फरवरी को आयोजित किए जा रहे वायु शक्ति अभ्यास के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह ने बताया कि इस शक्ति प्रदर्शन में हवा से हवा में मार करने वाली राफेल की MICA और LCA तेजस से R-73 मिसाइलें दागी जाएंगी।

विज्ञापन


अभ्यास के दौरान सेना रुद्र हेलिकॉप्टर से हथियार दागेगी और सेना के अल्ट्रा लाइट होवित्जर को चिनूक हेलिकॉप्टर के नीचे लटकाकर प्रदर्शित किया जाएगा। राफेल लड़ाकू विमान और प्रचंड हेलिकॉप्टर पहली बार अभ्यास में हिस्सा लेंगे। सतह से हवा में मार करने वाली हथियार प्रणाली समर भी पहली बार इस अभ्यास का हिस्सा होगी।

1954 से चल रहे वायुशक्ति अभ्यास के दौरान वायुसेना लक्ष्य पर सटीक बमबारी करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेगी। भारत में निर्मित एलसीए तेजस, प्रचंड लड़ाकू हेलीकॉप्टर और एएलएच ध्रुव भी भाग लेंगे। दो घंटे की इस अभ्यास अवधि में एक से दो किमी के दायरे में लगभग 40-50 टन युद्ध सामग्री गिराई जाएगी।
विज्ञापन


एयर मार्शल एपी सिंह ने कहा कि इस वायुशक्ति अभ्यास में राफेल लड़ाकू जेट और प्रचंड हमले के हेलिकॉप्टर सहित सभी फ्रंटलाइन विमान हिस्सा लेंगे। अभ्यास में सेना की बंदूकें भी एयरलिफ्ट की जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें