फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रेलवे ट्रेक पर शव मिलने के बाद परिजनों ने दिया मोर्चरी के बाहर धरना, जताई हत्या की आशंका

Mon, 18 Mar 2024 11:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोकरण

सार

Pokaran: कल सेल्वी गांव के पास रेलवे ट्रेक पर दो सिक्योरिटी गार्डों के शव मिलने के बाद परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए अस्पताल की मोर्चरी के पास धरना दे दिया। मृतकों के परिजन एनएंडटी कंपनी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मुआवजे की बात कर रहे थे।
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पोकरण में कल सुबह सेल्वी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से दो सिक्योरिटी गार्डों की मौत के बाद परिजन और समाज के लोग पोकरण जिला हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। ये लोग एनएंडटी के अधिकारियों को मौके पर बुलाने और मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। फिलहाल दोनों युवकों के शव मोर्चरी में रखे हुए हैं।

विज्ञापन


धरना स्थल पर पहुंचे पोकरण एसडीएम प्रभजोत सिंह गिल ने एनएंडटी कंपनी की सिक्योरिटी संभालने वाली न्यू दिल्ली सिक्योरिटी सर्विस के अधिकारी को मौके पर बुलाकर मामले की पूरी जानकारी ली और परिजनों को समझाकर युवकों के शव उठाने की अपील की। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालसिंह भाटी, पोकरण डिप्टी भवानी सिंह, थानाधिकारी राजू राम, तहसीलदार पारसमल भी मौके पर मौजूद थे।

नौकरी ज्वाइन करने के 4 दिन बाद ही कंपनी के इन दोनों सिक्योरिटी गार्डों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। पोकरण एसएचओ राजूराम ने बताया कि हत्या की आशंका के चलते परिजन और ग्रामीण पोकरण हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें