फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: खेतों में पानी देने जा रहे युवक को लगा करंट, हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से हुई मौत

Sat, 30 Dec 2023 03:46 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dhaulpur News: इलाके के सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र के डंक का पुरा गांव में बीती रात फसल की सिंचाई करने जा रहे 22 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने डिस्कॉम की लापरवाही को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मृतक का भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के डंक का पुरा गांव में फसल की सिंचाई करने जा रहे एक 22 वर्षीय किसान की रास्ते में 11 केवी लाइन का तार गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पड़ोस के अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार डंक का पुरा गांव में हुई उक्त घटना रात करीब 11 बजे के आसपास हुई, जब किसान विशंभर पुत्र अजमेर सिंह गुर्जर खाना खाकर खेतों में फसल पर पानी देने जा रहा था। जैसे ही वह खेत के पास पहुंचा रास्ते में 11 केवी लाइन का तार टूटकर सीधे उसकी गर्दन पर गिरा और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। चीखने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान वहां पहुंचे और हादसे की सूचना दी। 

मृतक के बड़े भाई रामखिलाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि विशंभर की अभी शादी नहीं हुई थी और वह बीए की पढ़ाई करने के साथ ही खेती भी करता था। अचानक हुए इस हादसे में डिस्कॉम की लापरवाही साफ नजर आ रही है। घटना को लेकर मृतक के भाई ने पुलिस में डिस्कॉम के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


सोने का गुर्जा थानाप्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि देर रात मृतक के शव को बाड़ी अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया गया। जहां आज परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें