फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राहगीरों से मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, लूटे गए मोबाइल और अन्य सामान बरामद

Sun, 11 Feb 2024 09:23 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: जिले की महवा पुलिस ने राहगीरों के मोबाइल छीनकर फरार हो जाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसपी वंदिता राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महवा थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठन करके राहगीरों के मोबाइल लूटने वाले गिरोह के सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रामसिंह उर्फ रामदास बैरवा व गोपाल बैरवा ने मोबाइल छीनने की करीब एक दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है। दोनों आरोपियों के पास से एक दर्जन मोबाइल समेत आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि 8 फरवरी को धर्मेन्द्र कुमार नाम के व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गत 15 जनवरी को घर जाते समय दो लड़कों ने बाइक से आकर उसे रोका और उसका मोबाइल और पर्स लेकर भाग गए। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें