राजस्थान से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि सरकारी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिलाओं के एमएमएस बना लिये जाते थे। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस विस्तार से जांच कर रही है।
सिस्टम पर तमाम सवाल खड़े करने वाली ये खबर सवाई माधोपुर के सरकारी अस्पताल की है। जब ये प्रकरण जनता के सामने आया तो गुस्साए लोगों ने अस्पताल पर जम कर हंगामा किया।